फरीदाबाद।अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता के सक्षम मार्गदर्शन एवं प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर वशिष्ठ के नेतृत्व में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस 2026 मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आज संस्थान के उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र द्वारा “युवा-संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। “उद्यमी कैसे बनें” विषय पर आधारित यह विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन और संचालन भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. देवेंद्र द्वारा किया गया। इस संवाद में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सत्र के दौरान डॉ. देवेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला बनने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की दिशा में सोचना चाहिए। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में नए व्यावसायिक विचारों की पहचान, कौशल विकास, स्टार्टअप शुरू करने की प्रारंभिक प्रक्रिया और चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।संवाद सत्र के दौरान इस बात पर गहन चर्चा की गई कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ या उसके पश्चात एक सफल उद्यमी कैसे बन सकते हैं। नवाचार और विचार समाज की समस्याओं को पहचानना और उनके व्यावहारिक समाधान के रूप में नए व्यावसायिक विचार विकसित करने, कौशल विकास एक उद्यमी बनने के लिए आवश्यक तकनीकी, प्रबंधकीय और संवाद कौशलों का महत्व तथा प्रारंभिक चुनौतियां और समाधान: नया व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करते समय आने वाली शुरुआती बाधाओं (जैसे पूंजी, बाजार की समझ) को दूर करने के तरीके आदि के विषय में विद्यार्थियों के मध्य तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से उद्यमिता के गुण छात्रों के समक्ष रखे गए। कार्यक्रम पूरी तरह संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। अंत में समन्वयक डॉ. देवेंद्र ने सभी विद्यार्थियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भविष्य में उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखने के लिए एक स्पष्ट दिशा प्रदान की।








