अमृतसर में 10 किलो और हेरोइन बरामद,मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला) : पंजाब पुलसि के काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक गिरोह के मुख्य संचालक को 10 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार करके इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहजप्रीत सिंह निवासी गांव जठौल (अमृतसर) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सी.आई. अमृतसर द्वारा सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक अन्य गिरोह के चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद सामने आई है। इन आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन और एक विदेशी आधुनिक .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल सहित तीन कारतूस बरामद किए गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और उसके इशारे पर हेरोइन की खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई कर रहा था। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सहजप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने घर के निकट ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और वह इस खेप को आगे सप्लाई करने की योजना बना रहा है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापा मारा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क को निष्क्रिय करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *