अयोध्या: रामलला पर फिदायीन हमले की 21वीं बरसी आज, 5 जुलाई 2005 को आतंकियों की साजिश सीआरपीएफ ने की थी नाकाम

अयोध्या (ब्यूरो रिपोर्ट ):अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में हुए फिदायीन आतंकी हमले की आज 21वीं बरसी है। 5 जुलाई 2005 को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े छह आतंकवादियों ने राम जन्मभूमि परिसर पर बड़ा हमला किया था। आतंकवादी विस्फोटकों से भरी जीप से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए परिसर में घुस आए थे और अस्थायी रामलला मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रची थी।हालांकि, मौके पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण आतंकी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और एक बड़ी त्रासदी टल गई।इस हमले में दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि सीआरपीएफ के सात जवान घायल हुए थे। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच की और हमले की साजिश से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।इस मामले में जून 2019 में प्रयागराज की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए साजिश रचने के दोषी पाए गए चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था।राम जन्मभूमि परिसर पर हुए इस हमले को देश के प्रमुख आतंकी हमलों में गिना जाता है। 21वीं बरसी पर इस घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है तथा सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान को याद किया जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *