इनर व्हील क्लब अंबाला ने ‘अन्नपूर्णा दिवस’ पर अपनाघर आश्रम में तीनों समय का भोजन कराकर मानवता की मिसाल पेश की

पंचकूला (नेहा पांडेय ):इनर व्हील क्लब अंबाला द्वारा अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर अपना घर आश्रम, अंबाला में सेवा एवं समर्पण का प्रेरणादायक कार्य किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने आश्रम के 70 निवासियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन प्रायोजित कर प्रेमपूर्वक परोसा।अपना घर आश्रम एक ऐसा सेवा केंद्र है, जहाँ परिवार द्वारा त्यागे गए वृद्धजन एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को सुरक्षित आश्रय, सम्मानपूर्ण जीवन तथा स्नेहपूर्ण देखभाल प्रदान की जाती है। क्लब सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना और उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।इस सेवा कार्य के माध्यम से इनर व्हील क्लब अंबाला ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल भोजन कराने तक सीमित नहीं, बल्कि ज़रूरतमंदों के जीवन में प्रेम, सम्मान और अपनापन पहुँचाने में है। यह परियोजना क्लब की “Service Above Self” की भावना तथा समाज के सबसे वंचित एवं असहाय वर्ग के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण बनी।इस सेवा प्रकल्प के दौरान क्लब की अध्यक्ष रमन गुलाटी, सचिव सुमन कांत, कोषाध्यक्ष रचना जैन, संपादिका नीलकमल खेरा, पूर्व अध्यक्ष (IPP) सुशीला मलिक एवं निदेशक महिमा गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने स्वयं सेवा भाव से आश्रमवासियों को भोजन परोसकर उनके साथ आत्मीय समय बिताया तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *