ईद पर नूंह पुलिस हाई अलर्ट, 320 मस्जिदों पर सुरक्षा तैनात

ईद पर नूंह पुलिस हाई अलर्ट, 320 मस्जिदों पर सुरक्षा तैनात।

आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिलेभर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, गौकशी, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट अथवा शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले की 320 से अधिक मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स और प्लाटून डिप्लॉय की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व कंपनियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।ईद के मद्देनजर करीब 650 पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सीआईए और अन्य यूनिटों की टीमें सिविल ड्रेस में लगातार गश्त और निगरानी करेंगी। इसके साथ ही पुलिस की साइबर टीम Facebook, WhatsApp समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर बनाए हुए है।एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि कुछ संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए गए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि भड़काऊ वीडियो या पोस्ट शेयर करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने 28 मई को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। वहीं 30 मई तक विशेष ड्यूटी जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था आगे भी बढ़ाई जा सकती है।इसके अलावा नूंह पुलिस ने पड़ोसी जिलों मथुरा, अलवर, खैरथल-तिजारा और गुरुग्राम पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया है। इंटरस्टेट नाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ईद का पर्व भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह या भड़काऊ संदेश से दूर रहें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन

    पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून…

    मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

    पंचकूला , 9 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *