पंचकूला (ललित ):उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत एक नया इतिहास रच दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभाग के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर आज शाम 8:00 बजे तक 1,47,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इसके साथ ही विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली शुरू होने के बाद से अब तक का सर्वाधिक पंजीकरण दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इससे पहले सर्वाधिक पंजीकरण का रिकॉर्ड शैक्षणिक सत्र 2023–24 में 1,46,649 का था, जिसे इस वर्ष पार कर लिया गया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास, विभाग की तकनीक आधारित पारदर्शी प्रवेश प्रणाली तथा समयबद्ध प्रशासनिक प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे माननीय शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लागू किए गए अनेक नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।इसी क्रम में नोडल अधिकारी (आईटी) डॉ. पारुल गोयल द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष पहली बार कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों तक सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर प्रवेश संबंधी एसएमएस अभियान प्रारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त, जिन विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति पाई जाती है, उन्हें प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है ताकि वे समय रहते अपनी कमियों को दूर कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें। प्रतिदिन लगभग 2,000 से 3,000 विद्यार्थियों तक यह सूचना पहुँचाई जा रही है।विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी एवं अनुदानित (एडेड) महाविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन कंप्यूटर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन भरवा सकते हैं। इससे साइबर कैफे पर निर्भरता कम हुई है तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।इसके साथ ही विभाग द्वारा एक समर्पित हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।उच्चतर शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक उच्च शिक्षा के अवसरों को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाना है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि विभाग की छात्र-केंद्रित नीतियों, तकनीकी नवाचारों तथा प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। विभाग को विश्वास है कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह रिकॉर्ड और भी आगे बढ़ेगा तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जाएगा।इसमें हेडिंग में डालें जो इस साल बढ़ोतरी हुई है वह हेडिंग बनाएं






