उपायुक्त ने गांव बदाडा के लोगों द्वारा बरसाती नाले के उपर पुलिया बनाने की मांग पर संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज गांव बदाडा के लोगों द्वारा बरसाती नाले के उपर पुलिया बनाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिलावासियों की फैमली आईडी, आय कम करवाने, राशन कार्ड बनवाने सहित 12 समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलंब किए समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं समाधान शिविर में उपस्थित रहे, अपनी जगह किसी प्रतिनिधि को न भेजे।उपायुक्त ने गांव बतौड के ग्रामीणों की बंद पडे बरसाती नाले को खोलने व उसकी सफाई की मंाग पर संज्ञाने लेते हुए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को नाले को जल्द से जल्द खुलवाने व सफाई करने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने इससे पूर्व जन संवाद, सीएम विंडो, रिओपन व लंबित शिकायतों की सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा व समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार तक सभी समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता व तय समय सीमा में उनका निवारण करें ताकि जिलावासियों को प्रशासन की ओर से दी जा रही सेवाओं का लाभ व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा मिल सके।उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधान करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल कौशिक, नगराधीश जागृति, डीडीपीओ विशाल पराशर, एमिनेंट पर्सन परमजीत सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास एवं पंचायत, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का सेना और पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय योगदान

    भारतीय सेना में 40 वर्षों की अतुल्य सेवा , विशेषकर सियाचिन और पूर्वोत्तर संवेदनशील क्षेत्रों में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन महोदय की सेवा को…

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *