एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया गांधी और शास्त्री को नमन

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज गांधी जयंती के अवसर पर सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित अपने निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के आदर्श प्रस्तुत किए। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इसके बाद मोहन लाल बड़ौली ने सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नगर निगम महापौर राजीव जैन भी उनके साथ रहे। बड़ौली ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक मिलकर सोनीपत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इसके उपरांत बड़ौली ने गांव हुल्लाहेड़ी स्थित शहीद स्मारक परिसर में मियाज़ाकी आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से नारगुंडी जैसे औषधीय पौधे लगाने की अपील की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *