एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने “एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम” कार्यक्रम में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

अंबाला :(निखिल सोबती)एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 11 जुलाई 2026 को अंबाला शहर के पुलिस ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम” में अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम की सफलता पर अम्बाला के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अजीत सिंह शेखावत (IPS) ने सभी स्कूल के बच्चो और अन्य सभी कलाकारों को मोमेंटो दे कर किया सम्मानितविद्यार्थियों ने अपनी ऊर्जावान, अनुशासित और आकर्षक प्रस्तुति से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर उपस्थित गणमान्य अतिथियों और दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का क्षण रहा।विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति के सम्मान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज नैन (IPS), इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, अंबाला रेंज ने छात्र टीम को स्मृति-चिह्न एवं ₹2,100 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस शानदार प्रस्तुति की सफलता के पीछे कोरियोग्राफर निशांत एवं कंचनप्रीत का विशेष योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयार किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन तथा सलाहकार श्री रविकांत जैन ने विद्यार्थियों, कोरियोग्राफर निशांत एवं कंचनप्रीत को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रमाण हैं और भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कच्चे लहसुन को सही तरीके से पकाना एक रासायनिक प्रक्रिया है। डॉ अर्चिता महाजन

    लद्दाख(नेहा पांडेय ):डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और…

    पीएम की जींद रैली में पंचकूला एससी समाज की होगी व्यापक भागीदारी

    पंचकूला : (दिव्या राणा)भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली का पंचकूला में लाइव प्रसारण देखने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *