ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’ द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ के बाहर एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर बाढ़ त्रासदी में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इसके साथ ही बेघर और संकटग्रस्त लोगों के जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने की कामना की गई।इसके पश्चात PGI के बाहर मरीजों के परिजनों और राहगीरों के लिए नि:शुल्क लंगर सेवा शुरू की गई। संस्था के सेवा सीपी त्यागी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। पीीजीआई चंडीगढ़ के बाहर प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं, ऐसे में इस स्थान से प्रार्थना और सेवा संदेश देने का प्रयास किया गया।ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल के सेवक विनायक बंागीअ ने गया ने कहा, “नेपाल में आई इस आपदा ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित परिवारों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति मिले। हमारी संस्था सदैव पीड़ित और जरूरतमंद मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।”इस अवसर पर सेवा दल के प्रमुख सदस्य, अनेक स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से लंगर वितरण में अपना योगदान दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *