कामयाबी की उम्मीद के साथ मुश्किल फैसले ही कारोबार को देते हैं मजबूती:सौरभ मुंजाल

लुधियाना, (तानिया रोहिल्ला)। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब स्टेट चेप्टर के तत्वाधान में सीआईसीयू कांप्लेक्स में माइंडसेट ओवर मार्केट-एंटरप्रेन्योरियल ग्रिट पर फायरसाइड चैट का आयोजन किया। फायरसाइड चैट में प्रसिद्ध पेय लाहौरी ज़ीरा के सह-संस्थापक एवं सीईओ तथा पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चेप्टर के को-चेयर सौरभ मुंजाल शामिल हुए, जिन्होंने अपनी एंटरप्रेन्योरियल जर्नी से मिले विचार और उपभोक्ताओं पर आधारित कारोबार बनाने और उसे बढ़ाने के अपने अनुभव शेयर किए।बातचीत को पीएचडीसीसीआई के रीजनल फैशन टेक्स टेक फोरम की चेयर और स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा की क्रिएटिव डायरेक्टर हिमानी अरोड़ा ने लीड किया। उन्होंने सौरभ मुंजाल के साथ एंटरप्रेन्योरशिप की हिम्मत, लगन, फैसले लेने और मार्केट की चुनौतियों का सामना करते हुए सही सोच बनाए रखने के महत्व पर बात की। यह चर्चा बिजनेस ग्रोथ और मार्केट प्रदर्शन तथा उद्यमशीलता के निजी और स्ट्रेटेजिक पहलुओं पर की गई।मुंजाल ने कहा कि मार्केट में कोई आइडिया दिखने से पहले उद्यमी बिजनेस-फैमिली बैकग्राउंड से जुड़े मौके और उम्मीदें और मुश्किल फैसले जो आखिरकार एक उद्यमी की ग्रोथ में मदद करते हैं। बातचीत में रिस्क लेने की हिम्मत रखने, ज़रूरत पडऩे पर दिशा बदलने और इस प्रोसेस में खुद को खोए बिना आगे बढ़ते रहने के महत्व पर भी बात की गई।सीसू के महासचिव हनी सेठी ने औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्य के इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म के महत्व पर ज़ोर दिया जो एंटरप्रेन्योरशिप की सोच और नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा देते हैं। सत्र का संचालन पीएचडीसीसीआई की रीजनल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़ कमेटी की स्टीयरिंग कमेटी लुधियाना ज़ोन के को-कन्वीनर अजय भारती ने किया। उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरशिप के सफऱ के बारे में अच्छी बातचीत से नए एंटरप्रेन्योर्स को ज़्यादा क्लैरिटी,कॉन्फिडेंस और लचीलापन डेवलप करने में मदद मिल सकती है।
पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के सह-संयोजक सीए विशाल गर्ग ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यमियों से बातचीत,नॉलेज शेयरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप विकास के लिए अच्छे प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए पीएचडीसीसीआई पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर बौद्धिक संपदा सुविधा केंद्र अमृतसर की तरफ से एक डेस्क भी लगाया गया, जिसमें सहायक सचिव सुमित कुमार और रेजिडेंट ऑफिसर गुरशरण सिंह ने आईपीआर के संबंध में जानकारी दी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *