कार्यकर्ताओ संग भोजन करना सौभाग्य की बात – नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ ( दिव्या राणा ): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कालका विधानसभा के पिंजौर मंडल के मानकपुर शक्तिकेंद्र पर आयोजित टिफ़िन बैठक में स्थानीय बूथ कार्यकर्ताओ, सरकारी योजना के लाभार्थियों के साथ सह भोज किया। इस मौके पर पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश मोंगा, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी, जिला आई प्रमुख करण जोशी, शक्ति केंद्र प्रमुख राम कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद गुलशन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। टिफ़िन बैठक में अपना टिफिन लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओ और स्थानीय लाभार्थियों के साथ सामूहिक भोजन करना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा की बूथ कार्यकर्ताओ के साथ नियमित संवाद, बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओ के विचार को सुनना और उनके सुख-दुख में मज़बूती से खड़े रहना भाजपा की कार्यसंस्कृति है। उन्होंने कहा कि टिफ़िन बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओ के मध्य आत्मीयता का भाव बढ़ाने एवं बेहतर तालमेल बनाये रखना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओ से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, मन की बात कार्यक्रम, बूथ समिति संरचना सहित तमाम सांगठनिक विषयो पर चर्चा की। टिफ़िन बैठक के उपरांत एससी समाज के तमाम लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को हलवा खिला कर मुँह मीठा करवाया एवं सरकारी योजनाओ के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ कृष्ण बेदी ने सेक्टर 9, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महेशपुर, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेक्टर 21, एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने कुण्डी शक्तिकेंद्र पर आयोजित टिफ़िन बैठक में कार्यकर्ताओ संग सहभोज किया एवं सांगठनिक चर्चा की, इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल भी मौजूद रहे।

पंचकूला ज़िले के सभी शक्तिकेन्द्रो पर टिफ़िन बैठक के आयोजन के उपरांत जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने प्रदेश अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा की ऐसे आयोजनों से संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती मिलती है, साथ ही कार्यकर्ताओ के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होता है।

विदित है, भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा हरियाणा के सभी 4729 शक्तिकेन्द्रो पर टिफ़िन बैठक का आयोजन किया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *