क्रिकेट के मैदान से उठेगी नशे के खिलाफ आवाज, नमो क्रिकेट लीग-2026 देगी युवाओं को बड़ा मंच

पंचकूला,(दिव्या राणा):क्रिकेट के जुनून को युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए नमो क्रिकेट लीग-2026 एक बड़े अभियान के रूप में सामने आने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तावित इस लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट मुकाबले करवाना नहीं, बल्कि प्रदेशभर के युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का सकारात्मक संदेश देना है।लीग के माध्यम से 3200 से अधिक टीमों तथा लगभग 50 हजार खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खेल मंच बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।गली-मोहल्ले और स्थानीय मैदानों की प्रतिभा को मिलेगा मंचनमो क्रिकेट लीग की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें केवल स्थापित खिलाड़ियों तक ही अवसर सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे अनेक खिलाड़ी हैं जो संसाधनों या उचित मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। लीग उनके लिए अपनी क्षमता साबित करने का अवसर लेकर आएगी।आयोजन से जुड़े तरुण भंडारी ने कहा कि आज के दौर में युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। खेल ऐसा माध्यम है, जो युवाओं को अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाता है। इसी सोच के साथ NCL-2026 को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।एक करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि बनेगी खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन:-लीग में खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने पर भी विशेष जोर रहेगा।आयोजकों का मानना है कि जब युवा अपनी मेहनत का परिणाम मैदान पर देखते हैं तो उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है। यही आत्मविश्वास उन्हें गलत संगत और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद कर सकता है।खेलो और आगे बढ़ो’ के साथ नशे को ना कहने का संदेश:-NCL-2026 को खेल और सामाजिक जागरूकता के संगम के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजन के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार आज जरूरत इस बात की है कि युवाओं को केवल नशे के नुकसान बताने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें ऐसे सकारात्मक विकल्प दिए जाएं जिनमें वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा लगा सकें। क्रिकेट लीग इसी दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनने का प्रयास करेगी।मनोहर लाल की प्रेरणा से आयोजन को मिला विस्तार:-
आयोजकों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से नमो क्रिकेट लीग को व्यापक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के जरिए युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना पैदा करने का संदेश दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को फिट रहने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया है। NCL-2026 भी इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील:-लीग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों और टीमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित नियम, पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
आयोजकों ने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस लीग का हिस्सा बनें और अपने खेल कौशल को प्रदर्शित करें। उनका कहना है कि नमो क्रिकेट लीग-2026 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, खेल भावना और नशामुक्त समाज के संकल्प को एक साथ आगे बढ़ाने का अभियान है।मैदान में बल्ला और गेंद की टक्कर के साथ युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा सामने आएगी और हर चौके-छक्के के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी आगे बढ़ेगा।”

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला)। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे

    पंचकुला: (राजकुमार):धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 1 सितंबर को सात विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा ऊषा बंसल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राम अवतार बंसल (#901, टावर 6a, सनसिटी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *