अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला

अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला)। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला पहुंचे। इस दौरान अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई।अक्षय शर्मा ओर विजय सांपला की इस विशेष मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और पंजाब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अक्षय शर्मा ने कहा कि विजय सांपला का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है ओर आगे भी निभाता रहेगा। उनका मार्गदर्शन हमेशा ही न की राजनीतिक करियर में बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी बेहद विश्वसनीय है। इन्होंने कहा कि विजय सांपला जी बेहद कर्मठ नेता हैं जो कि पार्टी के साथ साथ पंजाब की भलाई के लिए भी लगातार कई वर्षों से काम करते आ रहे हैं।इस अवसर पर नितिन गुप्ता (नन्नू), जिला अध्यक्ष, होशियारपुर, सचिन बासी, को-कन्वीनर, एनजीओ सेल पंजाब तथा राजन गुप्ता (मिंटू), प्रधान, ट्रेडर्स एसोसिएशन होशियारपुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।अक्षय शर्मा ने अपने निवास पर पहुंचे सभी सम्मानित नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात बेहद आत्मीय रही और पंजाब के विकास, संगठन तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *