खादी स्वदेशी, सादगी और आत्मनिर्भरता की विचारधारा का प्रतीक: मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज गोहाना में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खादी का कपड़ा खरीदकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि खादी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि स्वदेशी, सादगी और आत्मनिर्भरता की उस विचारधारा का प्रतीक है, जिसे महात्मा गांधी जी ने जन-जन तक पहुंचाया। खादी को अपनाना हमारे स्थानीय कारीगरों और बुनकरों के परिश्रम को सम्मान देने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय कारीगरों एवं बुनकरों द्वारा तैयार उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि उनके परिश्रम को सम्मान मिले और आत्मनिर्भरता की भावना को और मजबूत किया जा सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *