गजेंद्र सलूजा नें नूरवाला मे चलाया स्वागत स्वच्छता अभियान


पानीपत (सन्नी कथूरिया): स्वछता अभियान केवल औपचारिकता नहीं अपितु जीवन का अभिन्न अंग 9बने ये हमारी सोच व स्वभाव का हिस्सा बनना चाहिए ये शब्द भाजपा प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सदस्य्ता अभियान तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा नें नूरवाला मे स्वच्छता स्वागत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाने के बाद अपने सम्बोधन मे कहे। गजेंद्र सलूजा नें कहा की हमें व्यक्तिगत व सामूहिक स्वच्छता को बढ़ावा देना चाहिए. उन्होंने कहे की 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद मे हाईडरोजन रेल का जींद से शुभारम्भ करेंगे उस क्षण के साक्षी बनने के लिए हम अधिक से अधिक जींद पहुचे. उन्होंने कहा की इस समारोह मे हमें केवल पर्यावर्ण हितेषी ईंधन वाले वाहन ही लेकर जाने हैं. इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक कार या सी एन जी ईंधन वाले वाहन ही लेकर जाये. उन्होंने राजकीय स्कूल मे बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की बच्चे अपने घर मे अपने अभिवावकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें. स्वच्छता अभियान मे पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष जसविंदर चहल नें गजेंद्र सलूजा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस मोके पर उपमंडल अधिकारी (ना )मनदीप नें कहा की स्वच्छता सरकारी स्तर पर चलता ही परन्तु बिना जन भागीदारी के इस अभियान को सफलता नहीं मिलेगी इस लिए समाज को भी इस अभियान मे अपना पूरा सहयोग देना चाहिए तथा समाज मे स्वच्छता के प्रति जागरण अभियान चलाना चाहिए। नगर निगम डी एम सी अरुण भार्गव नें भी सम्बोधन दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद काजल शर्मा, पूर्व पार्षद पवन गोगलियाअनिल शर्मा तथा प्रेम तोमर आदि बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहें.

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *