चंडीमंदिर छावनी में दो दिवसीय वन महोत्सव वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन

पांचवा आयाम चंडीगढ़ : (राजकुमार)
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में तथा चंडीमंदिर छावनी के वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान 11 डोगरा तथा 133 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स, मुख्यालय पश्चिमी कमान (प्रादेशिक सेना) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया .वृक्षारोपण कार्यक्रम 11 डोगरा के कार्यालय परिसर के पश्चिमी विंग में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों इकाइयों के कुल 45 सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभियान की मुख्य विशेषता हर्बल गार्डन की स्थापना तथा आर्बोरिकल्चर आधारित वृक्षारोपण रही, जिसका उद्देश्य छावनी के हरित क्षेत्र का विस्तार, सौंदर्यीकरण तथा औषधीय एवं स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।दो दिवसीय अभियान का सफल समापन भारतीय सेना की पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा हरित सैन्य परिसरों के निर्माण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल चंडीमंदिर छावनी के पारिस्थितिक एवं सौंदर्यात्मक स्वरूप को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।हरित भविष्य की ओर, सबका सहयोग – सबकी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ भारतीय सेना पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *