जगराओं-रायकोट रोड पर तालाब में कार गिरने से वित्त मंत्री के तीन साथियों की मौत

लुधियाना, (तानिया रोहिल्ला): जगराओं-रायकोट रोड पर गांव बसियां के पास तड़के करीब 1:15 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के तीन साथियों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।मृतकों की पहचान आम आदमी पार्टी से जुड़े बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पांचों व्यक्ति नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे।
हादसा जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास कस्बा बसियां में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर तालाब में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर कार और मृतकों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *