डीए मामले में अदालत को गुमराह और कर्मचारियों से धोखा कर रही सरकार: अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि महंगाई भत्ते (डीए) के मामले में पंजाब सरकार अदालत को गुमराह कर रही है और लाखों कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। पंजाब भाजपा प्रदेश सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों के साथ खड़ी है और 10 अक्टूबर को संगरूर में होने वाली उनकी रैली का समर्थन करती है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कर्मचारियों को उनका हक देने के बजाय मामले को अदालतों में उलझा रही है। दरअसल, सोमवार को डीए मामले की सुनवाई के दौरान पेश हुए पंजाब के प्रमुख सचिव के.पी. सिन्हा से हाईकोर्ट ने पूछा कि उन्होंने 3 अगस्त के हाईकोर्ट के 15 दिनों में डीए देने के आदेश का कंप्लायंस हलफनामा दाखिल क्यों नहीं किया। जब पंजाब सरकार की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने की दलील दी गई तो अदालत ने पूछा कि उसकी त्रुटियां दूर करने की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पंजाब सरकार को पिछली सुनवाई के दौरान एसएलपी की त्रुटियां ठीक करने के लिए कहा गया था, लेकिन उस पर अमल क्यों नहीं हुआ। अदालत ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से पूरा रिकॉर्ड मंगवा लिया है, जिससे पता चल जाएगा कि आप इस मामले में क्या कर रहे हैं। अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव को कल फिर पेश होकर जवाब दाखिल करने के लिए कहा और साथ ही पूछा कि आपके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला क्यों न चलाया जाए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार अदालत को गुमराह करने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब यह चालबाजी और नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारी संघर्ष का समर्थन करती है और 10 अक्टूबर को संगरूर में होने वाली रैली का भी पूरा समर्थन करती है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *