डीसीपी सृष्टि गुप्ता की एस्कॉर्ट टीम की तत्परता से छात्रा का बस में छूटा कीमती सामान सुरक्षित बरामद, होमगार्ड चालक जरनैल सिंह की सूझबूझ ने जीता दिल

पंचकूला ( दिव्या राणा ): पंचकूला पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक छात्रा का बस में छूटा कीमती सामान सुरक्षित वापस दिलाया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी एस्कॉर्ट टीम सेक्टर-5 क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान मोहाली से नारायणगढ़ जा रही एक निजी बस सेक्टर-5 बस स्टैंड पर रुकी। बस में सफर कर रही एक छात्रा किसी आवश्यक सामान को लेने के लिए बस से नीचे उतरी, लेकिन इसी बीच बस चालक बस को लेकर आगे रवाना हो गया। छात्रा का बैग बस में ही रह गया, जिसमें उसके कीमती सामान के साथ कपड़े एवं अन्य जरूरी वस्तुएं मौजूद थीं।

घटना से घबराई छात्रा ने तत्काल डीसीपी की एस्कॉर्ट गाड़ी पर तैनात होमगार्ड चालक जरनैल सिंह को पूरी जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जरनैल सिंह ने बिना समय गंवाए बस का नंबर एवं चालक का विवरण प्राप्त किया और तुरंत बस का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए बस की लोकेशन ट्रेस की, जो उस समय माजरी चौक तक पहुंच चुकी थी।

पुलिस टीम ने तत्काल बस को रुकवाकर छात्रा का बैग सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और कुछ ही समय में उसे छात्रा को सकुशल वापस सौंप दिया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर छात्रा ने पंचकूला पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने इस सराहनीय कार्य के लिए एस्कॉर्ट वाहन पर तैनात होमगार्ड चालक जरनैल सिंह की सूझबूझ, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *