डॉ. अश्वनी कुमार बासन को मिला प्रथम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ फील्ड पशु चिकित्सक सम्मान-2026 से सम्मानित

जम्मू-कश्मीर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार बासन ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें पशु चिकित्सा सेवाओं और पशुपालकों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘अजंता फार्मा सर्वश्रेष्ठ फील्ड पशु चिकित्सक सम्मान-2026’ के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
यह सम्मान 12 और 13 नवंबर 2026 को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं मास्टाइटिस एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया।सम्मेलन में डॉ. बासन ने पशुपालन विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने व्यावहारिक अनुभवों पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण पशु चिकित्सा मामलों के उपचार, विभिन्न बीमारियों के प्रबंधन, थनैला रोग के नियंत्रण तथा दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार के लिए किए गए कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। सम्मेलन का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के कृषि उत्पादन, वित्त, खनन एवं सहकारिता मंत्री जावेद अहमद डार ने किया। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया की कांगवॉन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के डीन डॉ. सुंग जिंग ली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.एन. त्रिपाठी सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।
डॉ. बासन को यह सम्मान पशुओं के उपचार, चुनौतीपूर्ण मामलों के सफल प्रबंधन और पशुपालकों को निरंतर बेहतर सेवाएं प्रदान करने के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए दिया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पशुपालन विभाग, वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और पशुपालकों के सहयोग एवं विश्वास को दिया। डॉ. बासन की इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर पशुपालन विभाग के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मान से प्रदेश की पशु चिकित्सा सेवाओं और पशुपालक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को विशेष पहचान मिली है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से की मुलाकात

    हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से मुलाकात की। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *