ढिल्लों ने पंजाब भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च किया

चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनहितैषी पहलों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा, महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलु और सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ढिल्लों ने पार्टी की सोशल मीडिया पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्हाट्सऐप चैनल के डिजिटल माध्यम से लोग सीधे अपने मोबाइल फोन पर पार्टी की गतिविधियों से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से पार्टी की दैनिक गतिविधियों, संगठनात्मक निर्णयों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी हर ताजा जानकारी सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि पंजाब को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के संकल्प के साथ पार्टी नेताओं ने प्रदेश के लोगों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस चैनल से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जुड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि पंजाब को प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे ले जाया जा सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *