देवीपाटन आयुक्त ने श्रावस्ती, बलरामपुर के अधिकारियों की प्रशंसा ‘किसान चकरोड मुक्त’ व फोल्डेबल स्टडी टेबल को सुशासन का मॉडल बताया

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):

बहराइच, — देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मण्डलीय जनपदों — गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती — से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर श्रावस्ती व बलरामपुर में जनहित और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की खुलेआम सराहना की। आयुक्त ने श्रावस्ती के ’किसान चकरोड मुक्त अभियान’ और बलरामपुर में पेरित फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरण को सुशासन, जनसेवा और परिणाम-आधारित प्रशासन के उत्कृष्ट उदाहरण बताया।आयुक्त ने अपने पत्रों में श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी शाहिद तथा बलरामपुर के जिलाधिकारी विपिन जैन व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मण्डलीय अधिकारियों के अथक प्रयासों से दोनों जिलों का नाम रोशन हो रहा है और जनता को वास्तविक बदलाव मिल रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक जून माह में मण्डल के चारों जनपदों में कुल 2,456 चक अतिक्रमण मुक्त कराए गए तथा चक मार्गों पर मिट्टी पटाई/खड़ंजा/इंटरलॉकिंग का कार्य 498 स्थानों पर हुआ। धारा 67 के अंतर्गत चक मार्गों पर अतिक्रमण से संबंधित 113 तय मामलों की पहचान हुई और 24 वादों का निस्तारण भी किया गया।आयुक्त ने पत्र में कहा कि चकरोड ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आवागमन की जीवनरेखा हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *