धानेपुर, तरबगंज और परसपुर में कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी, जांच के निर्देश

गोण्डा (हनुमान शरण पांडे) – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के स्थानीय नगर निकायों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के वार्डों में संचालित विभिन्न योजनाओं—सीवरेज एवं जल निकासी योजना, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, पेयजल व्यवस्था योजना, आकांक्षी नगर योजना, अन्त्येष्टि स्थल योजना, नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना, वंदन योजना तथा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना आदि—के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।बैठक में मोहल्ला एवं वार्डवार नाली निर्माण, नाला निर्माण, पार्क निर्माण, कवर आरसीसी रोड निर्माण, हाईमास्ट लाइट, ओपन जिम निर्माण, तालाब सौन्दर्यीकरण सहित अन्य कार्यों की कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व तथा कार्य पूर्ण होने के बाद की जियो-टैग फोटोग्राफ के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुति कर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं किया जायेगा।अपर जिला अधिकारी प्रमोद झा अर्थशास्त्रीय अधिकारी नगर पालिका गोंडा करनैलगंज नवाबगंज नगर पंचायत पारस की जलसा खरगूपुर तरबगंज मनकापुर धानेपुर तथा कटरा बाजार एलबीसी अनिल सिंह शहीद संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *