नमो क्रिकेट लीग में नशे के खिलाफ खिलाड़ियों ने ली शपथ, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं टीमें

पंचकूला (दिव्या राणा) : सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नमो क्रिकेट लीग को लेकर पंचकूला जोन में खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंचकूला जोन में तीन अलग-अलग स्टेडियम में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में आयोजित मुकाबलों के दौरान सभी खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ शपथ लेते हुए नशे से दूर रहने और युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया। खिलाड़ियों ने खेल के साथ समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश भी दिया। लीग के रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह बना हुआ है। पंचकूला जोन के कोऑर्डिनेटर विनय धीर ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को क्रिकेट और अन्य खेलों से जोड़ना तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा नशे के खिलाफ ली गई शपथ लीग के सामाजिक संदेश को और मजबूत करती है। विनय धीर ने कहा कि पंचकूला जोन में लीग को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। तीन स्टेडियम में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीमें अब अगले दौर के मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आने वाले मैचों में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। नमो क्रिकेट लीग के माध्यम से क्रिकेट के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *