नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आयोजित होने वाले जागरण, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ युवा दल के अध्यक्ष विनायक बांगिया एवं संयोजक सुनील यादव ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर ध्वनि अनुमति की समय-सीमा में विशेष छूट देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम, माता के जागरण, भजन-कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में श्रद्धालु देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि नवरात्रि की विशेष अवधि के दौरान निर्धारित नियमों एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए धार्मिक आयोजनों के लिए लाउडस्पीकर/ध्वनि की अनुमति की समय-सीमा में उचित विस्तार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके और आयोजनों का शांतिपूर्ण ढंग से संचालन किया जा सके। विनायक बांगिया ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ प्रशासन द्वारा ध्वनि नियंत्रण और आम नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका आग्रह है कि नवरात्रि जैसे विशेष धार्मिक अवसर पर सभी पक्षों के हितों को संतुलित करते हुए उचित व्यवस्था बनाई जाए।उन्होंने प्रशासन से इस मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र विचार करने का अनुरोध किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *