पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच किरत) अयोध्या:मंडलीय समीक्षा बैठक के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में अब बैठक 25 अगस्त को आयुक्त कार्यालय सभागार, अयोध्या में होगी।बैठक में दोपहर 1 से 2 बजे तक राजस्व कार्यक्रमों, शाम 4 से 6 बजे तक विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों तथा 6 से 7 बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। मंडल स्तर के संबंधित अधिकारी तथा सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक बैठक में ऑफलाइन प्रतिभाग करेंगे। बैठक में राजस्व, विकास और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विभागवार प्रगति की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी मंथन होगा।
वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए
चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…







