पंचकूला पुलिस की अपील: नशा तस्करी या नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7087081100, 7087081048 अथवा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में यह अभियान केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही हैं और आमजन से नशा तस्करी के खिलाफ सहयोग की अपील कर रही हैं।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ अमरावती चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लम्बू कॉलोनी और रामपुर स्यूड़ी क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अलावा सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव हरिपुर, रैला और माजरी में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित कर युवाओं को नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशा तस्करी की सूचना देने का आह्वान किया।इसी अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुवाई में आशियाना सेक्टर-20, आंगनबाड़ी केंद्र तथा बूस्टिंग स्टेशन वाटर पंप क्षेत्र में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि समाज की भागीदारी के बिना इस लड़ाई को पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सकता।पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: पंचकूला पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और सख्ती के साथ काम कर रही है। ऑपरेशन मैदान 2.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मिशन है। नशा तस्करों के लिए पंचकूला में कोई जगह नहीं है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आमजन, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से अपील है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक सूचना कई परिवारों का भविष्य बचा सकती है। पुलिस और जनता की साझेदारी से ही नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7087081100, 7087081048 अथवा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    शिक्षक हितों की लड़ाई को सपा ने दी धार, जय सिंह यादव बोले—शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी पार्टी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान…

    खाकी से कक्षा तक पहचान, बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे रणजीत यादव

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 21 अक्टूबर को भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल अयोध्या। वर्दी में कर्तव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *