पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: शराब के नशे में बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट जंप करने वाले युवकों पर कसा शिकंजा

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंह द्वार के समीप पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की एक मुस्तैद टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कड़ा सबक सिखाया।एसीपी सुरेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के सिंह द्वार के पास पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में टीम रूटीन चेकिंग और ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक मोटरसाइकिल पर पड़ी, जिस पर तीन युवक सवार थे। युवकों ने न तो हेलमेट पहना हुआ था और वे ट्रैफिक नियमों को उल्लंघना करते हुए रेड लाइट जंप कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस द्वारा उनको रोककर जब उनकी गहनता से चेकिंग की गई, तो पाया गया कि वे अत्यधिक शराब के नशे में धुत्त थे। इसके अलावा युवकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही उनकी मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट लगी हुई थी।सड़क पर लापरवाही दिखाने वाले ये युवक कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। हालांकि, नियमों के उल्लंघन को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पुलिस टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही मोटरसाइकिल का 22,500 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया। इसके साथ ही वाहन को तुरंत जब्त कर मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में खड़ा करवा दिया गया।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने इस पूरी कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस ऐसे हुड़दंगियों और नियमों को न मानने वाले युवकों को सबक सिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि बाइक पर शराब के नशे में धुत्त होकर ट्रिपलिंग कर रहे इन युवकों ने एक-दो नहीं, बल्कि अनेकों प्रकार के ट्रैफिक नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है। सड़क पर इस तरह की घोर लापरवाही न सिर्फ खुद वाहन चालक की जान जोखिम में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य बेकसूर लोगों के लिए भी बेहद गंभीर खतरा पैदा करती है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि हमारी सभी टीमें मुस्तैद हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर और निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि पंचकूला की सड़कों को सुरक्षित रखा जा सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *