पंचमुखी हनुमान मंदिर सेक्टर-19 में गणपति महोत्सव की शुरुआत

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़ सेक्टर-19 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आज गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई तथा श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में वीना चड्ढा, निधि गुप्ता, एग्जीक्यूटिव मेंबर सुमिता कोहली तथा जिला रानी लक्ष्मीबाई की उपाध्यक्ष सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और समस्त जनकल्याण की मंगल कामना की । कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चेन्नई कुलचा एवं मोदक का विशेष प्रसाद भी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *