पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

(दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नमो टेनिस बॉल क्रिकेट लीग-2026 का पंचकूला में शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लीग के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों की टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर उतरकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। चौके-छक्कों की बरसात के बीच मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। विशेष अतिथि राजेश नागर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। नमो टेनिस बॉल क्रिकेट लीग के संस्थापक तरुण भंडारी ने कहा कि लीग का उद्देश्य क्रिकेट को गांवों और शहरों के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना तथा खेलों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देना है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें समाज और देश के निर्माण में भागीदार बनाया जा सकता है। लीग के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने कहा कि नमो टेनिस बॉल क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना सीखने का अवसर प्रदान कर रही है। प्रत्येक मुकाबले के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है। पंचकूला जोन प्रभारी विनय धीर ने कहा कि पंचकूला में लीग के आगाज को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। आने वाले मुकाबलों में भी खेलों के साथ नशामुक्त समाज का संदेश लगातार दिया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की शपथ भी ली। सभी ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि नमो टेनिस बॉल क्रिकेट लीग केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने वाला सामाजिक अभियान भी है। ‘खेल अपनाओ, नशा छोड़ो’ के संदेश के साथ लीग के आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों और युवाओं को लगातार प्रेरित किया जाएगा। पत्रकारों की टीमों के बीच हुआ पहला मुकाबला लीग के शुभारंभ का विशेष आकर्षण रहा। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और नशामुक्ति का संदेश पूरे आयोजन में प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    पंचकूला : युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से सुदेश भंडारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *