बरवाला, (दिव्या राणा) भारी उमस से परेशान जनता और उस पर बिजली के भारी भरकम कट्टों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।ग्रामीण क्षेत्रों में तो 24घण्टे में कई कई कट लगाए जा रहे हैं वहीं शहरी क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है।जरा सा जंपर उड़ जाने पर सुरक्षा के नाम पर कई कई फीडरों को बंद कर दिया जाता है और एक जंपर को लगाने में घण्टों लगा दिए जाते हैं।गत रात भी बरवाला में यह नजारा देखने को मिला। वीरवार की रात को करीब साढ़े नो बजे बरवाला के कुछ हिस्से, करन कालोनी और बतौड़ की बिजली गुल हो गई इस क्षेत्र के लोगों ने करीब दो घंटे बिजली आने की प्रतीक्षा की पर बिजली नही आई इस पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया और काफी संख्या में युवा बिजली घर जा पहुंचे और अपना रोष जताया।रात को बिजली घर पहुंचे गौरव शर्मा,दीपक शर्मा, अमन कुमार, मोनू गुलाटी, बिटटू राणा, नरेश शर्मा, मोहन राणा, शिवराम शुक्ला ने बताया कि उनके घरों की बिजली पिछले कई घण्टों से बंद है।वह लोग जेई, एसडीओ सबको फोन लगा चुके हैं परंतु कोई भी अधिकारी फोन नही उठा रहा है और ना ही कोई अधिकारी बिजली घर में मौजूद है।लोगों के आक्रोश को देखते हुए बिजली घर में मौजूद कर्मचारियों को मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी परंतु लोगों का गुस्सा फिर भी बरकरार रहा। रात को करीब एक बजे के करीब बिजली की आपूर्ति शुरू हो पाई तब जाकर लोग शांत हुए।








