पायुक्त ने लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने तथा जन-संवाद पोर्टल की प्रतिदिन समीक्षा करने के दिए निर्देश

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला उपायुक्त सतपाल शर्मा ने निर्देश दिए कि जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।उपायुक्त सतपाल शर्मा आज लघु सचिवालय के सभागार में जन-संवाद के माध्यम से प्राप्त आमजन की शिकायतों के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।इससे पूर्व हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त जन-शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिले की रिपोर्ट साझा करते हुए आयुक्त एवं सचिव को आश्वस्त किया कि जन-संवाद के साथ-साथ अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना की जाएगी।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित विभागों की लंबित शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने समाधान शिविर एवं सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल की समीक्षा करें और प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निवारण सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का अधिक से अधिक लाभ जिले की जनता तक पहुंचाना प्रशासन का उद्देश्य है और सभी अधिकारियों को इस दिशा में समन्वित प्रयास करने चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।बैठक में एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, नगर निगम पंचकूला की ईओ निशा, जिला वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक, तहसीलदार सुरेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *