पार्षद ज्योति पुहाल के नेतृत्व में वार्ड में चला महा स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों और नगर निगम टीम ने निभाई अहम भूमिका

पंचकूला (नेहा पांडेय ): पार्षद ज्योति पुहाल के नेतृत्व में वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान वार्ड की सभी गलियों, सड़कों और नालियों की व्यापक सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया गया।इस अभियान में पंचकूला के विभिन्न वार्डों से आए लगभग 50–60 सफाई मित्रों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। उनके अथक प्रयासों से पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।अभियान को सफल बनाने में पंचकूला नगर निगम के सीएसआई अनिल नैन, एसआई राकेश तथा नगर निगम की पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पार्षद ज्योति पुहाल ने सभी अधिकारियों, सफाई मित्रों और नगर निगम कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भी अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। सभी ने अपने आसपास सफाई बनाए रखने और स्वच्छ पंचकूला के निर्माण में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *