पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम

,

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):(चंडीगढ़) नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त 2026 को GCCBA, सेक्टर 50, चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।डॉ. संगम कपूर, प्राचार् ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं निरंतर सीखने के लिए पुस्तकालय एवं इसके डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को Web OPAC, MyLOFT, ONOS, N-LIST, ABI/INFORM एवं Pearson eBooks सहित विभिन्न डिजिटल संसाधनों से परिचित कराया गया।वेब OPAC, ONOS, N-LIST, ABI/INFORM एवं MyLOFT का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें लॉगिन, पुस्तकों की खोज तथा ई-संसाधनों तक पहुँच की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों को पुस्तकें शीर्षक, लेखक, विषय एवं की-वर्ड के आधार पर खोजने तथा उनकी उपलब्धता जाँचने की जानकारी भी दी गई।विद्यार्थियों को पुस्तकालय के नियमों, सुविधाओं एवं शिष्टाचार के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी पढ़ाई, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं शोध के लिए पुस्तकालय के प्रिंट एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *