अम्बाला : (निखिल सोबती)
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सभी लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। इसके साथ-साथ विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी कार्य होगे वह भी चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और कुछ शिकायतों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी अनगिनत ऐसे विकास कार्य हैं जिन्हें करवाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी निंरतरता में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। आगे भी विकास कार्यों को निंरतरता मे करवाते हुए अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।
जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत अम्बाला शहर से आई एक महिला ने राशन डिपू शिफ्ट होने से सम्बन्धित समस्या बारे, कपड़ा मार्किट एसोसिएशन से आए प्रतिनिधियों ने मार्किट से सम्बन्धित कुछ समस्याओं बारे, एनएचएम से जुड़े कर्मियों ने रोस्टर प्रणाली में सुधार करवाने बारे तथा अन्य प्रार्थियों ने अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान करवाने बारे पूर्व राज्यमंत्री राज्यमंत्री के समक्ष रखा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और कुछ समस्याओं बारे उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र समाधान किए जाने बारे कहा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा।
बॉक्स:- इस मौके पर घन्नौर से आए विकास शर्मा की अध्यक्षता में आए ग्रामीणों ने नहरी पानी से सम्बन्धित समस्या का समाधान करवाने पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल को सिरोपा भेंट कर उनका दिल से धन्यवाद किया। लाछडू कलां व घन्नौर से आए किसानों ने कहा कि नहरी पानी की सुविधा मिलने से उन्हें काफी लाभ होगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में समान रूप से हो रहे विकास कार्य की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
बॉक्स:- उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करे हुए बताया कि अंबाला शहर के लिए पहली बार आईआईटी रुडक़ी ने जल निकासी का एक बड़ा और विस्तृत प्लान तैयार किया है। इस योजना में सिर्फ पब्लिक हेल्थ नहीं, बल्कि इरिगेशन, पब्लिक हेल्थ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एचएसवीपी और रेवेन्यू जैसे सात विभागों को एक साथ लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 जुलाई तक इस प्लान को अंतिम रूप से सबमिट कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस प्रोजेक्ट के धरातल पर आने के बाद अंबाला शहर में जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
बॉक्स:- इस मौके पर अम्बाला शहर से आई प्रांजल व उनके अभिभावकों ने पूर्व राज्यमंत्री से भेंट की। पूर्व राज्यमंत्री ने नेपाल में आयोजित स्केटिंग में प्रांजल द्वारा गोल्ड मैडल जीतने पर उसे व उसके अभिभावकों को बधाई दी और मुंह मीठा करवाकर बेटी को अपना आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रांजल ने स्केटिंग में गोल्ड मैडल जीतकर अम्बाला शहर का नाम रोशन किया है। खेल जगत में खिलाड़ी आगे आकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, निजी सचिव सौरभ गुप्ता, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी हितेष जैन, आशीष टक्कर, संजीव गोयल टोनी, गुरजन्ट सिंह गोल्डी, अमन सूद, दिनेश लदाणा, शेर सिंह, कमल गुप्ता, वरिन्द्र नाथ, बीनू गर्ग, चद्रमोहन फौजी, अनिल गुप्ता के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।







