पृथ्वीनाथ व दुखहरण नाथ मंदिर, में कजरी तीज परश्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था का लिया जायजा*

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मंदिर परिसरों में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सर्वप्रथम थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी संवाद कर उनकी सुविधा एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली गई। तत्पश्चात महोदय द्वारा पृथ्वीनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई।इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया। कजरी तीज पर्व के अवसर पर जनपद के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की दृष्टिगत गोंडा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को रखते हुए पर्याप्त पुलिसमैन की ट्रेन आती निरंतर पेट्रोलियम यातायात व्यवस्था क्यों भूल प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है पुलिस द्वारा मंदिर आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है जिससे श्रद्धांजलि एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन पूजन करता है इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *