जहां रामलला की नगरी में हुआ बचपन और मातृशक्ति का सम्मान, वहीं से आंगनबाड़ी व्यवस्था को मिली नई ताकत—

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:रामलला की नगरी से मंगलवार को बचपन के पोषण और मातृशक्ति के सम्मान का ऐसा संदेश निकला, जिसमें आंगनबाड़ी व्यवस्था को मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और तकनीक से मजबूत करने की कई बड़ी घोषणाएं हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षित, स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे प्रदर्शन आधारित व्यवस्था से जोड़ने की बात कही। बेहतर कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को आगे मानदेय वृद्धि का लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कर्मियों और उनके परिवारों के लिए हर वर्ष ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराने की घोषणा भी हुई। सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और पैनल में शामिल अस्पतालों में इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा। दो साड़ियों के अतिरिक्त अब एक और साड़ी के लिए ₹500 की अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।टाट से स्मार्टफोन तक बदली व्यवस्थामुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्ष पहले प्रदेश के अनेक आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर और अव्यवस्थित थे। बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और पोषाहार की व्यवस्था में भी कई खामियां थीं। सरकार के अनुसार अब 70 हजार से अधिक केन्द्रों को व्यवस्थित स्वरूप दिया जा चुका है और प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र का अपना भवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले चरण में 1.28 लाख स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रियल टाइम डाटा उपलब्ध करा सकेंगी और विभिन्न योजनाओं की निगरानी व क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।टेक होम राशन की व्यवस्था को महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए प्रदेश में 204 स्थानों पर प्लांट संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पोषाहार की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ महिलाओं को रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन का अवसर मिला है।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भविष्य की पहली कड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के बाद बच्चों का सबसे पहला संवाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से होता है। प्रदेश में करीब 2.91 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।सैम और मैम श्रेणी के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, अभिभावकों को जागरूक करने और उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों को सम्मानित करने के प्रयासों को व्यापक पोषण अभियान का हिस्सा बताया गया। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान गांव-गांव स्क्रीनिंग, जागरूकता, दस्तक अभियान और कोविड प्रभावित लोगों की सेवा में आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान को भी रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि बचपन को व्यर्थ नहीं जाने दिया जा सकता। यदि बचपन सुरक्षित, स्वस्थ और सुपोषित होगा तो यही पीढ़ी समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करेगी।अयोध्या से प्रदेशव्यापी अभियान का संदेशअयोध्या धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, उत्कृष्ट कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, साड़ी और सांकेतिक चेक वितरित किए। बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई कराई गई। एवरेस्ट बेस कैंप विजय अभियान में सहभागी बेटियों को भी सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने नवीन टेक होम राशन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। वर्ष 2026-27 के लिए 2,91,162 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से साड़ी की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में टेक होम राशन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या से प्रदेश के सभी 75 जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कर्मियों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। पोषण माह के माध्यम से अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आंगनबाड़ी कर्मियों को विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बताया। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रेसिपी आधारित अनुपूरक पुष्टाहार व्यवस्था को प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने नारी शक्ति को उत्तर प्रदेश की प्रगति की वास्तविक शक्ति बताया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास लीना जौहरी, विधान परिषद सदस्य हरि ओम पाण्डेय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह और चन्द्रभानु पासवान, अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। रामनगरी में आयोजित यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी कर्मियों के सम्मान को स्वस्थ बचपन,

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *