पेयजल का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग में सख्त

अंबाला : (निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बांटे गांव फुलेलमाजरा में नोटिसपेयजल का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग में सख्त कार्रवाई करते हुए गांव फुलेलमाजरा में पेयजल का उपयोग सब्जियां सर्विस स्टेशन खुले प्लाटों आदि में करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस बांटे गए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अंबाला के जिला सलाहकार अमित खोसला जी ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा जल संरक्षण एवं पेयजल रिकवरी अभियान चलाया जा रहा है।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एक विशेष टीम बनाकर गांव में यह अभियान चलाया गया जिसके तहत घर-घर जाकर लोगों के पानी के कनेक्शन चेक किए गए तथा जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन लगा रखे थे उनको नोटिस वितरित किए गए। लोगों को जल संरक्षण के बारे में तथा पानी के सदुपयोग के बारे में जानकारी दी गई पानी और दुरुपयोग करने वालों को चेतावनी दी गई कि उन्होंने अपने का दुरुपयोग नहीं रोका तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। टीम में खंड समन्वयक सुनील कुमार, पंप ऑपरेटर भी शामिल रहा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कच्चे लहसुन को सही तरीके से पकाना एक रासायनिक प्रक्रिया है। डॉ अर्चिता महाजन

    लद्दाख(नेहा पांडेय ):डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और…

    पीएम की जींद रैली में पंचकूला एससी समाज की होगी व्यापक भागीदारी

    पंचकूला : (दिव्या राणा)भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली का पंचकूला में लाइव प्रसारण देखने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *