प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ आयोजन

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांधी जयंती के अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। गौरतलब है कि पंजाब भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक पंचकूला स्थित एक होटल में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर आज सुबह होटल के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *