प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, विशेष शिविरों में मिलेगा ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट -संयुक्त आयुक्त श्री गौरव चौहान

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला, नगर निगम पंचकूला द्वारा 27 जून से 30 जून 2026 तक चार दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट का विशेष लाभ दिया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-II गौरव चौहान ने बताया कि सरकार और निगम के निर्देशानुसार जिन नागरिकों का वर्ष 2024-25 तक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वे यदि इन विशेष शिविरों के दौरान अपना टैक्स जमा कराते हैं, तो उन्हें बकाया टैक्स पर लगने वाले ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि शिविरों में ब्याज छूट के लाभ के अलावा संपत्तियों से संबंधित अन्य समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान किया जाएगा। नागरिक अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी आपत्तियों का निपटारा, सेल्फ-सर्टिफिकेशन तथा प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। साथ ही टैक्स राशि मौके पर ही बैंक में जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।शिविरों का स्थान एवं समयनगर निगम द्वारा इन शिविरों का आयोजन कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-20, कम्युनिटी सेंटर, एमडीसी सेक्टर-5 तथा विशेष मेगा कैंप नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-4 में किया जाएगा। सभी शिविर 27 से 30 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे। गौरव चौहान ने शहर के सभी निवासियों, व्यवसायियों एवं संस्थान संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे इन विशेष शिविरों में भाग लेकर 100 प्रतिशत ब्याज छूट का लाभ उठाएं, अपनी प्रॉपर्टी का सेल्फ-सर्टिफिकेशन कराएं तथा समय पर टैक्स जमा कर शहर के विकास में सहभागी बनें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *