बरवाला बाजार में एक खम्बे पर बना छोटा बिजली घर।

बरवाला (चंद्रपाल राणा) बरवाला के मुख्य बाजार में एक मिठाई की दुकान के आगे लगे खम्बे पर तारों का इतना जाल बिछा है कि देखकर हैरानी होती है।इस खम्बे को अगर छोटा बिजली घर कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।हैरानी की बात तो यह है कि इस भीड़भाड़ वाले बाजार में लगे इस खम्बे पर काफी तारें नंगी पड़ी है जबकि इस खम्बे के आसपास की दुकानों में हर समय भीड़ लगी रहती है किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस बारे अनेकों बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बताया है परंतु अभी तक किसी ने भी इसकी सुध नही ली।दुकानदारों का कहना है कि अब बरसात का मौसम होने के कारण करंट फैलने का खतरा हर समय बना रहता है।लोगों ने बिजली विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि इस खम्बे से तारों के इस जाल को उतारकर उन्हें राहत दिलाई जाए।वहीं इस समस्या बारे जब बिजली विभाग बरवाला के एसडीओ से उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नही उठाया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ज़ीरकपुर में लॉन्च हुई टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक SUV, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने किया अनावरण

    ज़ीरकपुर : (राजकुमार) विजन टाटा , ज़ीरकपुर में शुक्रवार को टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की गई। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा…

    आस्था की शक्ति भक्ति : चढ़ावे की सुरक्षा पारदर्शी – अभेद्य निगरानी

    भारतवर्ष के लगभग सभी प्राचीन – प्रसिद्ध और प्रमुख देवी – देवताओं मंदिरों में दानराशि / चढ़ावे की समुचित अभेद्य निगरानी ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय – राष्ट्रीय स्तर के विमर्श…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *