बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से पहले सेना की मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पांचवा आयाम


( सनी गुप्ता) बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही पूरी तरह सतर्क हैं।इसी क्रम में भारतीय सेना के जवानों ने मेंढर तथा आसपास के क्षेत्रों में ऑपरेशनल तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान जवानों ने विभिन्न संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी रणनीति और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का अभ्यास किया।वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए सेना एवं अन्य सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लगातार सुरक्षा अभ्यास किए जा रहे हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है।प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है, ताकि आगामी श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *