पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी।कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व/विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर- करेत्तर की पूर्ति नहीं की गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।वहीं बैठक के दौरान जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन अधिकारियों के न्यायालय पर 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के पुराने वाद लंबित हैं उन सभी वादों को नियमानुसार निस्तारण करें।








