भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर ने कांग्रेस के झूठे दावों की खोली पोल, भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी उड़ान: डा. संजय शर्मा

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)। भारतीय अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की शानदार विकास दर दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की यह उपलब्धि देश के बढ़ते सामर्थ्य और मजबूत आर्थिक आधार का प्रमाण है। भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे निराशा और भ्रम के झूठे वातावरण का करारा जवाब है। कांग्रेस लगातार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही है, लेकिन देश के वास्तविक आंकड़े उसकी राजनीति की सच्चाई सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में सकल मूल्यवर्धन में 8.2 प्रतिशत, निवेश में 11.9 प्रतिशत तथा घरेलू उपभोग में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि यह स्पष्ट करती है कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापक आधार पर मजबूती प्राप्त कर रही है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश नीतिगत अस्थिरता, भ्रष्टाचार और आर्थिक पिछड़ेपन से जूझता रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुधार, विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में मजबूत वृद्धि, लगातार बढ़ता निवेश और घरेलू मांग की मजबूती इस बात का प्रमाण है कि ‘विकसित भारत’ का संकल्प अब केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश की धरातलीय प्रगति का स्वरूप बन चुका है। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष को देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने के बजाय यह बताना चाहिए कि भारत की 7.8 प्रतिशत की विकास दर से उसे परेशानी क्यों हो रही है। देश की जनता अब नकारात्मक राजनीति को नहीं, बल्कि विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह साबित किया है कि भारत रुकने वाला नहीं है, भारत झुकने वाला नहीं है और भारत अब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। डॉ. शर्मा ने इस शानदार आर्थिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा देश के करोड़ों मेहनतकश नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    7 सितंबर ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी शिव महिमा गुणगान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु “कथा मेरे महादेव की” में व्यासपीठ से 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन…

    कजरी तीज की तैयारियों को लेकर सरयू घाट पहुंचे एसपी, संबंधित को कड़े निर्देश

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – आगामी मेला दुखहरण नाथ कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *