मंदिर के समीप नॉनवेज और अंडे की बिक्री पर उठे सवाल

पंचकूला (ललित): शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम पंचकूला लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-8 स्थित वेंडिंग जोन के आसपास अवैध रूप से किए गए कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध दुकान को हटा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम अधिकारी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गई।नगर निगम ने शहर के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को व्यवस्थित ढंग से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित किए हैं, ताकि वे निर्धारित स्थानों पर अपना व्यवसाय कर सकें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न हो। इसके बावजूद कुछ लोग वेंडिंग जोन के बाहर और आसपास अवैध रूप से दुकानें एवं रेहड़ियां लगाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।नगर निगम की टीम ने सेक्टर-8 वेंडिंग जोन के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दुकान को हटाया। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और वेंडिंग जोन के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने बताया कि वेंडिंग जोन के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं। कुछ लोगों ने मंदिर के आसपास नॉनवेज एवं अंडों की रेहड़ियां लगाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस विषय पर प्रशासन को स्थानीय नियमों और कानून के अनुसार उचित निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *