महात्मा गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ

चण्डीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेषभर में सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन गांव में जन योजना अभियान, जन कल्याणकारी योजना की उपलब्धि ग्रामीणों के समक्ष रखना, ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गांवांे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांव में किए गए जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्यों तथा उनकी उपलब्धियों की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखी जाएगी और आगामी जनसेवा कार्यों की प्राथमिकता ग्रामीणों के साथ मिलकर तय की जाएगी। इसी प्रकार, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्राम पंचायत के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर गांव में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पंचायत राज विभाग एवं विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत गांव की स्थानीय आवश्यकताओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर ग्राम सभा में औपचारिक प्रस्ताव पारित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल अर्पण अभियान की गतिविधियों को भी विशेष ग्राम सभा में शामिल किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के सहयोग से जल स्रोतों का रखरखाव, जल की उपलब्धता, स्वच्छता तथा ‘हर घर जल’ व्यवस्था के निरंतर संचालन की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए खंड स्तर पर संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे 2 अक्तूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    सेवा से नवाचार तक, साकेत महाविद्यालय

    पांचवा आयाम ( जसबीर सच कीरत) अयोध्या कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में सोमवार, 12 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम…

    अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

    लालडू, (तानिया रोहिल्ला):। शिरोमणि अकाली दल के उपप्रधान तथा मोहाली जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा ने कहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *