मां दुर्गा की आराधना के बीच सुरक्षा की तैयारी, कैथी घाट का निरीक्षण

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या : नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरे के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राधेश्याम राय, एसडीएम रुदौली और क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने रुदौली थाना क्षेत्र के कैथी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान रुदौली थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राधेश्याम राय ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने भी घाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी करने और किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नवरात्रि और दशहरे के दौरान घाटों व धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *