गोंडा (हनुमान शरण पांडे):जिले में सारदीय नवरात्र के 9 दिन पूजा अर्चना के बाद दुर्गा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन सरजू नदी में किया गया। डीजे के धुन पर शोभा यात्रा निकाल कर मां दुर्गा के भक्तों ने जिले के विभिन्न नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस का विशेष सहयोग रहा जिससे जिले में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।जिले के बेलसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से उमरी रोड से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई जो मुख्य चौराहे पर आरती के बाद आकर्षक झांकियां के साथ प्रतिमाओं को अयोध्या सरजू नदी में विसर्जित किया गया।गोंडा जनपद में लगभग 3000 पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाऐंस्थापित की गई से शहर क्षेत्र में सर्वाधिकतीनसौसे अधिक पूजा पंडाल बनाए गए थे। शहर शहर में पूजा पंडालों से देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों सहित अन्य वाहनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया विधि विधान पूर्वक मां दुर्गा पूजा-अर्चन किया गया कन्या भोज के पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जनजुलूस निकला गया इस दौरान मां के भक्तों ने डीजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नगर भ्रमण किया सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट तथा सभी एसडीएम सभी क्षेत्राधिकारी शांत हुआ सौहार बनाए रखने को लेकर अलर्ट रहे।






