मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 7 जुलाई:

पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कल्याण तथा उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से लागू की जा रही किसान-हितैषी नीतियों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में बागवानी के अंतर्गत क्षेत्रफल बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो बागवानी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से आगे बढ़कर फल, सब्जियां, फूल तथा अन्य उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ बागवानी को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने में भी सहायता मिल रही है।

श्री भगत ने आगे बताया कि बागवानी विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन, उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बागवानी से संबंधित सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपने निकटतम बागवानी कार्यालय से संपर्क करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *